न छंटाई की जरूरत, न ज्यादा देखभाल, सालभर हरा-भरा रहेगा ये पौधा

14 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गार्डन में ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं जो कम मेहनत में खूबसूरती बढ़ाए और हर मौसम में हरा दिखे, तो रोमन कैंडल पोडोकार्पस एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

Photo: Pexels

यह एक एवरग्रीन पौधा है, यानी इसकी पत्तियां पूरे साल हरी रहती हैं. इसकी घनी और सीधी बढ़ने वाली शाखाएं इसे गार्डन में आकर्षक बनाती हैं.

Photo: Pexels

इस पौधे को रोजाना ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती. एक बार सही जगह लगाने के बाद यह आसानी से बढ़ सकता है और सामान्य पानी व खाद से अच्छी ग्रोथ कर सकता है.

Photo: Pexels

कई झाड़ीदार पौधों को आकार बनाए रखने के लिए बार-बार काटना पड़ता है, लेकिन रोमन कैंडल पोडोकार्पस अपनी प्राकृतिक सीधी शेप बनाए रखता है.

Photo: Pexels

बस पौधे को ऐसी जगह लगाएं जहां अच्छी धूप या हल्की छाया मिले. मिट्टी में पानी जमा न होने दें. गर्मियों में नियमित पानी दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा सिंचाई न करें. समय-समय पर जैविक खाद देने से पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है.

Photo: Pexels

यह पौधा गार्डन की बॉर्डर, एंट्रेंस एरिया, बालकनी या गमले में सजावट के लिए लगाया जा सकता है और कम मेहनत में हरियाली का एहसास देता है.

Photo: Pexels

Read Next