क्या सच में चावल के पानी से बढ़ती है पौधों की ग्रोथ? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

10 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन यही पानी पौधों के लिए एक प्राकृतिक खाद की तरह काम कर सकता है. 

Credit: Credit Name

चावल के पानी में स्टार्च के साथ नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ और मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

Photo: Pexels

इसे सीधे पौधों में डाला जा सकता है, लेकिन फर्मेंट किया हुआ चावल का पानी ज्यादा प्रभावी माना जाता है. इसे बनाने के लिए चावल धोने के पानी को कुछ दिनों तक साफ जार में रखकर फर्मेंट किया जाता है.

Photo: Pexels

इस्तेमाल से पहले इसे बराबर मात्रा में पानी मिलाकर पतला कर लें. हालांकि, ध्यान रखें कि चावल का पानी पूरी तरह खाद का विकल्प नहीं है. इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें और पौधों में डालने से पहले यह जरूर जांच लें कि इसमें नमक, तेल या मसाले न मिले हों.

Photo: Pexels

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चावल का पानी आपके गार्डन के लिए एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय बन सकता है.

Photo: Pexels

Read Next