Spring Onion की जड़ों को फेकें नहीं, ऐसे बार-बार आएंगी नई पत्तियां

09 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

Spring Onion (हरी प्याज) इस्तेमाल करने के बाद इसकी जड़ों को फेंकने की बजाय दोबारा उगाएं. इससे आसान तरीके से घर में ताजी हरी पत्तियां मिलती रहेंगी.

Credit: Credit Name

हरी प्याज की जड़ों को बचाकर आप इसे घर में फिर से उगा सकते हैं. इसके लिए प्याज के सफेद हिस्से के साथ करीब 1 इंच भाग और जड़ें बचाकर रखें. इसे एक गिलास पानी में इस तरह रखें कि सिर्फ जड़ वाला हिस्सा पानी में डूबा रहे.

Photo: Pexels

गिलास को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो. कुछ ही दिनों में जड़ों से नई हरी पत्तियां निकलने लगेंगी. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर पानी बदलते रहें.

Photo: Pexels

अगर आप बार-बार Spring Onion उगाना चाहते हैं तो जड़ों को मिट्टी वाले गमले में लगा सकते हैं. मिट्टी में पौधे को पोषण मिलता है और लंबे समय तक नई पत्तियां मिलती रहती हैं.

Photo: Pexels

अगली बार हरी प्याज की जड़ों को कचरा समझकर न फेंकें, इन्हीं से आपका छोटा-सा किचन गार्डन तैयार हो सकता है.

Photo: Pexels

Read Next