ओले-बारिश से गेहूं-सरसों की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

19 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जयपुर समेत राजस्थान कई जिलों में बीते 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. 

Credit- ITG

जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड भी लौट आई है. वहीं, ओलावृष्टि से रबी की फसल वाले किसानों की टेंशन भी बढ़ गई है.

Photo: Pixabay

बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है.

Photo: Pixabay

IMD के मुताबिक, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़ और चूरू में हल्की बारिश हुई. जबकि नागौर में कुछ स्थानों पर बीते दिन ओले भी गिरे हैं.

Photo: Pixabay

बेमौसम बारिश ने गेहूं-सरसों की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है. शाहाबाद क्षेत्र में झमाझम बारिश और ओले गिरने से खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. 

Photo: Pixabay

वहीं, कई जगह गेहूं की फसल हवा से गिर गई है. मौसम के इस बदलाव ने अन्नदाता चिंतित हैं. 

Photo: Pixabay

Read Next