18 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
किसान जून के अंत और जुलाई महीने में धान की खेती करने लगते हैं. धान की खेती के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है.
Credit: Pexels
राष्ट्रीय बीज निगम किसानों के लिए धान एक ऐसी किस्म उपलब्ध करवा रही जो कम पानी में भी बंपर उपज देगी.
Credit: Facebook
ऐसे में अगर आप कम पानी में धान की खेती करना चाहते हैं तो इस बीज को घर बैठे मंगवा सकते हैं और धान की खेती कर सकते हैं.
Credit: Pexels
इस बीज को किसान NSC के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.
PB-1718- ये धान की एक खास किस्म है, जिसकी खेती जून के अंत तक आसानी से की जा सकती है. ये किस्म सिंचित अवस्था के लिए उपयुक्त मानी जाती है.
Credit: Pexels
पूसा बासमती 1718 धान की एक उन्नत, सुगंधित और उच्च उपज वाली किस्म है, जो 135 से 140 दिनों में पकती है. यह 1121 किस्म का और अच्छा संस्करण है, जो झुलसा रोग (BLB) के प्रति प्रतिरोधी है.
Credit: Pexels
इसकी पैदावार 20-30 क्विंटल प्रति एकड़ तक होती है, और दाने लंबे, पतले और वजनदार होते हैं, जो इसे अच्छा मुनाफा दिलाते हैं.
Credit: Pexels
धान की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत को तैयार करना होता है. इसके लिए किसान खेत को अच्छी तरह से जोतकर समतल करें.
Credit: Pexels
अगर धान की सीधी बुवाई कर रहे हैं तो खेत में हल्की नमी बनाए रखें. साथ ही अगर परंपरागत तरीके से रोपाई कर रहे हैं तो खेत में पानी जमा कर दें.
Credit: Pexels