03 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गार्डन में गिलहरियों की बढ़ती आवाजाही कई बार पौधों के लिए परेशानी बन जाती है. ये फूलों की कलियां कुतर सकती हैं, फलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और गमलों की मिट्टी खोदकर पौधों की जड़ों को भी प्रभावित कर सकती हैं.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के मुताबिक, पौधों और क्यारियों के ऊपर बारीक जाली लगाना सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है. इससे गिलहरियों के लिए पौधों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है.
Photo: Unsplash
इसके अलावा बगीचे में गिरे हुए फल, बीज और अन्य खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि यही चीजें उन्हें आकर्षित करती हैं.
Photo: Unsplash
गिलहरियां तेज गंध वाले पौधों से भी दूरी बनाकर रखती हैं. पुदीना, रोजमेरी और अन्य सुगंधित पौधे गार्डन में लगाने से उनकी गतिविधियां कम हो सकती हैं.
Photo: Unsplash
वहीं, पेड़ों की जरूरत से ज्यादा फैली शाखाओं की छंटाई करने से भी गिलहरियों के लिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना आसान नहीं रहता.
Photo: Unsplash