इंतजार खत्म! कल जारी होगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

18 Nov 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

देश के करोड़ों किसानो के लिए गुड न्‍यूज है. पीएम किसान योजना की 21वीं किस्‍त के ट्रांसफर की तारीख का ऐलान हो चुका है.

PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत लगभग ₹18,000 करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

19 नवंबर को 9 करोड़ किसानों के खाते में यह रकम ट्रांसफर की जाएगी.

जिन किसानों ने पहचान पत्र नहीं बनवाया है, उन्हें झटका लग सकता है. ऐसे में अपना Farmer ID दुरुस्त कर लें

Credit: PTI

फार्मर आईडी बनवाएं- केंद्र सरकार और राज्य सरकारें साफ-साफ कह चुकी हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी जरूर बनवाना होगा, नहीं तो 21वीं किस्त अटक सकती है.

Credit: AI

e-KYC करवा लें- सरकार की ओर से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है.अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है तो तुरंत करें.

Credit: AI

खेत के दस्तावेज जमा कराएं- सरकार ने निर्देश दिए थे कि जिन किसानों ने अब तक अपने खेत के कागजात जमा नहीं कराए हैं, वो तुरंत कृषि विभाग जाकर ये काम करा लें.

Credit: AI

बैंक खाता को आधार से लिंक कराएं- जिन किसानों का जनधन खाता है, उनके लिए यह जरूरी है. इनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है. अगर बैंक खाता से आधार से लिंक नहीं तो तुरंत करा लें.

Credit: AI

Read Next