क्या 18 जुलाई को आएगी PM किसान निधि की 20वीं किस्त? जानें

08 July 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. 

Credit:  Pexels

खबर है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है. बता दें कि अभी तक किसान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है.

Credit:  Pexels

योजना के मुताबिक, हर चार महीने बाद किस्त जारी होती है. पिछली किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी. इस आधार पर जुलाई के महीने में 20वीं आनी चाहिए.

Credit:  Pexels

वहीं, 18 जुलाई  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी जाने वाले हैं. इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि 18 जुलाई  को ही पीएम मोदी 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं.

Credit:  Pexels

हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी तरह की अफवाह से बचें और सरकारी वेबसाइट और मान्य स्रोतों से जानकारी लेते रहें.

Credit:  Pexels

किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं.

Credit:  Pexels

अपने आधार नंबर, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर से लॉगिन करके भी जानकारी ली जा सकती है.

Credit:  Pexels

Read Next