29 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अक्सर लोग सोचते हैं कि पौधों के मुरझाने की वजह सिर्फ पानी की कमी होती है लेकिन कई बार नियमित पानी देने के बाद भी पौधे झुके हुए और कमजोर नजर आते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं.
Photo: Unsplash
सबसे बड़ी गलती जरूरत से ज्यादा पानी देना है. ज्यादा गीली मिट्टी में जड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं. ऐसे में पौधे पानी मिलने के बावजूद मुरझाए रहते हैं.
Photo: Unsplash
कई बार लोग रोज थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हैं, लेकिन इससे पानी जड़ों तक गहराई में नहीं पहुंचता. इससे पौधों की जड़ें कमजोर रह जाती हैं और तेज गर्मी में पौधे जल्दी मुरझाने लगते हैं. विशेषज्ञ गहराई तक सिंचाई करने की सलाह देते हैं.
Photo: Unsplash
बहुत ज्यादा गर्मी और तेज धूप भी पौधों में “हीट स्ट्रेस” पैदा कर सकती है. ऐसे में मिट्टी में नमी होने के बावजूद पौधे दिन में झुक जाते हैं, हालांकि शाम तक फिर सामान्य हो सकते हैं.
Photo: Unsplash
इसके अलावा सख्त या दब चुकी मिट्टी भी एक कारण हो सकती है. ऐसी मिट्टी पानी को ठीक से सोख नहीं पाती, जिससे जड़ों तक नमी नहीं पहुंचती.
Photo: Unsplash
कुछ मामलों में फंगस, रूट रॉट और दूसरी बीमारियां भी पौधों को कमजोर कर देती हैं. अगर पत्तियां पीली पड़ने लगें, तना नरम हो जाए या मिट्टी से बदबू आने लगे, तो यह बीमारी का संकेत हो सकता है.
Photo: Unsplash
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि पौधों को पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांचें. सुबह के समय गहराई तक पानी देना और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल पौधों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
Photo: Unsplash