गार्डन में आएंगी रंग-बिरंगी तितलियां, लगा लें ये 7 पौधे

08 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

बगीचे में फूलों के बीच उड़ती रंग-बिरंगी तितलियां हर किसी का मन मोह लेती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके गार्डन में भी तितलियां आएं तो ऐसे पौधे लगाएं, जो उन्हें आकर्षित करते हैं.

Photo: Unsplash

गेंदा का पौधा

गेंदा अपने चमकीले पीले और नारंगी फूलों के कारण तितलियों को आकर्षित करता है. यह पौधा आसानी से उग जाता है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता.

Photo: Unsplash

गुड़हल

गुड़हल के बड़े और रंगीन फूल तितलियों को काफी पसंद आते हैं. यह पौधा धूप वाली जगह पर अच्छी तरह बढ़ता है.

Photo: Unsplash

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू न सिर्फ इंसानों को पसंद आती है, बल्कि यह तितलियों को भी आकर्षित करती है. इसे गमले में भी लगाया जा सकता है.

Photo: Unsplash

तुलसी

तुलसी का पौधा घर के लिए शुभ और उपयोगी माना जाता है. इसके फूल छोटे होते हैं, लेकिन कई परागण करने वाले कीड़ों और तितलियों को आकर्षित कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

जीनिया

जीनिया के चमकीले रंगों वाले फूल तितलियों के पसंदीदा पौधों में शामिल हैं. यह पौधा गर्म मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है.

Photo: Unsplash

कनेर

कनेर के सुंदर फूल लंबे समय तक खिलते हैं और तितलियों को आकर्षित करने में मदद करते हैं. यह कम देखभाल में भी अच्छा बढ़ता है.

Photo: Unsplash

कॉसमॉस

कॉसमॉस के हल्के और खूबसूरत फूल गार्डन में रंग भर देते हैं. यह तितलियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next