मूंगफली के छिलकों को फेकें नहीं, ऐसे बनाएं खाद, तेज़ होगी पौधों की वृद्धि

03 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

मूंगफली के छिलके पौधों के लिए पौष्टिक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर होते हैं. यह जैविक खाद के रूप में मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधों की वृद्धि में मदद करते हैं.

Photo: Pixabay

मूंगफली के छिलकों को साफ करें और अगर बड़े हो तो छोटा तोड़ लें. इन्हें 1 लीटर पानी में 12–24 घंटे भिगो दें. इससे छिलकों के पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं.

Photo: Pixabay

भिगोए हुए छिलकों को ब्लेंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. यह पेस्ट गमले या बगीचे की मिट्टी में डालें. हल्के से मिला दें ताकि जड़ें पोषक तत्व आसानी से ले सकें.

Photo: Pixabay

Peanut pixabay

मिट्टी को हल्का नम रखें. 1–2 सप्ताह में पौधों की वृद्धि में सुधार दिखाई देने लगेगा.

Photo: Pixabay

अगर आप चाहें तो पेस्ट में थोड़ी खाद या किचन वेस्ट मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं. यह खाद सभी तरह के घर के पौधों के लिए सुरक्षित और जैविक है.

Photo: Pixabay

ज्यादा मात्रा में डालने से बचें, थोड़ी मात्रा में धीरे-धीरे डालें.

Photo: Pixabay

Read Next