पपीते का पौधा लगाना है? जानिए कौन-सी वैरायटी देगी सबसे ज्यादा फल
11 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप अपने घर, आंगन या छत पर पपीता लगाने का सोच रहे हैं, तो सही वैरायटी चुनना बेहद जरूरी है. सही किस्म न सिर्फ जल्दी फल देती है, बल्कि कम जगह में भी ज्यादा उत्पादन देती है.
Credit: Credit Name
सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली वैरायटी की बात करें तो रेड लेडी 786 सबसे आगे मानी जाती है. यह पौधा जल्दी फल देना शुरू करता है और एक पौधे से दर्जनों फल मिल सकते हैं. अगर आपके पास थोड़ी खुली जगह है, तो यह वैरायटी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.
Photo: Unsplash
वहीं, अगर आप गमले या छत पर पपीता लगाना चाहते हैं, तो पूसा नन्हा सबसे सही चुनाव है. यह पौधा छोटा रहता है और कम जगह में भी अच्छे फल देता है. इसी तरह पूसा ड्वार्फ भी छोटे स्थान के लिए बढ़िया विकल्प है, जो कम ऊंचाई में अच्छी पैदावार देता है.
Photo: Unsplash
अगर स्वाद और बाजार की मांग को ध्यान में रखें, तो CO-2 पपीता काफी लोकप्रिय है. इसके फल मीठे होते हैं और अच्छी कीमत भी मिलती है. वहीं, ताइवान रेड लेडी बड़े साइज और लंबे समय तक फल देने के लिए जानी जाती है.
Photo: Unsplash
ज्यादा फल चाहिए तो रेड लेडी 786, गमले या छत के लिए पूसा नन्हा, कम जगह में अच्छी पैदावार चाहिए तो पूसा ड्वार्फ, स्वाद और डिमांड के लिअ CO-2 पपीता बेहतर.