मूंगफली के छिलकों को ना समझें बेकार, पेड़-पौधों के लिए बनाएं खाद, जानें तरीका
11 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
मूंगफली खाने के बाद उसके छिलके फेंकने की गलती ना करें. इनसे आसानी से घर पर जैविक खाद बनाया जा सकता है.जो पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व देता है.
Photo- Pixabay
मूंगफली के छिलकों को सीधे मिट्टी में डालने से बचें, क्योंकि ये देर में गलते हैं और कीट-पतंगे आ सकते हैं. आइए जानते हैं मूंगफली के छिलकों से खाद बनाने की तरीका.
Photo- unsplash
छिलके इकट्ठा करें
घर में खाई गई मूंगफली के छिलके जमा करें. ज्यादा मात्रा में इकट्ठा होने पर बेहतर खाद बनेगा.
Photo- Pixabay
नमकीन छिलकों को धो लें
अगर नमकीन मूंगफली के छिलके हैं, तो उन्हें पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें. दरअसल, नमक मिट्टी को नुकसान पहुंचा सकता है.
Photo- Pixabay
छोटे टुकड़ों में तोड़ें
छिलकों को हल्का कूटकर छोटे टुकड़े कर लें. इससे छिलके जल्दी सड़ने लगते हैं और खाद बनाने की प्रक्रिया तेज होती है.
Photo- Pixabay
भिगोएं (ऑप्शनल)
छिलकों को 12-24 घंटे पानी में भिगो दें. इससे सड़ने की शुरुआत जल्दी हो जाती है. भिगोने के बाद पानी निकाल दें.
Photo- Pixabay
कंटेनर तैयार करें
एक पुरानी बाल्टी, ड्रम, मिट्टी का घड़ा या कंपोस्ट बिन लें. नीचे छेद होना चाहिए ताकि अतिरिक्त पानी निकल सके.
Photo- Pexels
लेयरिंग विधि अपनाएं
सबसे नीचे सूखी पत्तियां, कार्डबोर्ड या सूखी घास की परत बिछाएं. फिर मूंगफली के छिलकों की मोटी परत डालें. फिर मिट्टी या गोबर की थोड़ी परत डालें.
Photo- Pexels
नमी और हवा का ध्यान रखें
मिश्रण हल्का गीला रखें (निचोड़ने पर पानी न टपके). हर 10-15 दिन में मिलाएं या पलटें ताकि हवा मिले और बदबू न आए. इसे छाया में रखें.
Photo- Pexels
अच्छी तरह देखभाल करने पर 2-3 महीने में खाद तैयार हो जाती है. जब छिलके काले, भुरभुरे और मिट्टी जैसे दिखाई दें तो समझें कि खाद तैयार है.
Photo: Pexels
मूंगफली के छिलकों से तैयार खाद पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद होता है. इससे तेजी से ग्रोथ होती है.