पौधों पर फंगस और कीड़ों का अटैक, ट्राई करें ये सस्ता उपाय

10 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गार्डनिंग करने वाले लोग अक्सर पौधों पर लगने वाली फंगस और कीड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं। पत्तियों पर सफेद या काले धब्बे, चिपचिपाहट, पत्तों का पीला पड़ना और पौधों की धीमी ग्रोथ इसके सामान्य संकेत हैं. 

Credit: Credit Name

ऐसे में महंगे केमिकल्स की जगह नीम का तेल एक आसान और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है.

Photo: Unsplash

नीम तेल को पौधों के लिए एक प्राकृतिक कीटनाशक माना जाता है, जो फंगस और कई तरह के कीड़ों को रोकने में मदद करता है.

Photo: Unsplash

1 लीटर पानी में 1 चम्मच नीम तेल और 2 बूंद लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे तैयार किया जाता है. तैयार घोल को अच्छी तरह मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें.

Photo: Unsplash

शाम के समय पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ इसका छिड़काव करना ज्यादा असरदार माना जाता है.

Photo: Unsplash

यह एफिड्स, मिलीबग्स, व्हाइट फ्लाई और स्पाइडर माइट्स जैसे कीड़ों के खिलाफ उपयोगी है. नीम तेल फंगल इंफेक्शन को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है.

Photo: Unsplash

बेहतर नतीजों के लिए हर 7 से 10 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. तेज धूप में स्प्रे करने से बचना चाहिए ताकि पत्तियों को नुकसान न हो.

Photo: Unsplash

Read Next