सूख रही तुलसी? केले के छिलकों से फिर हरा होगा पौधा

09 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर तुलसी की पत्तियां पीली पड़ रही हैं और पौधा सूखने लगा है, तो यह पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा पानी या गलत देखभाल का संकेत हो सकता है.

Photo: Unsplash

केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर होता है, जो जड़ों को मजबूत बनाता है और नई पत्तियों की ग्रोथ तेज करता है.

Photo: Unsplash

इस्तेमाल के लिए छिलकों को पहले अच्छी तरह सुखा लें, फिर पीसकर पाउडर बना लें और इसे पानी में मिलाकर लिक्विड खाद तैयार करें.

Photo: Unsplash

इस घोल को हफ्ते में एक बार तुलसी की जड़ों में डालें, इससे पौधे को धीरे-धीरे जरूरी पोषण मिलता रहेगा.

Photo: Unsplash

ध्यान रखें कि गीले छिलके सीधे मिट्टी में न डालें, इससे फंगस लग सकता है और पौधा खराब हो सकता है.

Photo: Unsplash

साथ ही तुलसी को रोज 4–5 घंटे धूप दें और तभी पानी डालें जब मिट्टी सूखी लगे.

Photo: Unsplash

सही देखभाल और इस घरेलू उपाय से कुछ ही दिनों में तुलसी फिर से हरी-भरी और ताजगी से भरपूर नजर आने लगेगी.

Photo: Unsplash

Read Next