29 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप अपने पौधों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ और हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद फल और सब्जियों के छिलके एक बेहतरीन उपाय हो सकते हैं.
Credit: Credit Name
अलग-अलग छिलकों से बने पानी का उपयोग पौधों की ग्रोथ को बेहतर करने और उन्हें कीड़ों व बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.
Photo: Pexels
प्याज के छिलकों से बना पानी पौधों की जड़ों को मजबूत करता है और पत्तियों के पीलेपन व रूट रॉट की समस्या को कम करने में मददगार माना जाता है.
Photo: Pexels
वहीं सेब के छिलकों का पानी पौधों को जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है, जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर होती है.
Photo: Pexels
केले के छिलकों से तैयार लिक्विड प्राकृतिक खाद की तरह काम करता है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है.
Photo: Pexels
जबकि संतरे के छिलकों से बना पानी एक प्राकृतिक कीटनाशक (insecticide) की तरह उपयोग किया जा सकता है, जो पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद करता है.
Photo: Pexels
विशेषज्ञों का कहना है कि इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में और संतुलित तरीके से करना चाहिए, ताकि पौधों को किसी तरह का नुकसान न हो.
Photo: Pexels