मई में गुलाब में डालें ये नेचुरल खाद, फूलों से भर जाएगा पौधा

07 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके गुलाब के पौधों में फूल कम आ रहे हैं या पौधा कमजोर दिखने लगा है, तो मई का महीना उसकी सही देखभाल के लिए बेहद अहम माना जाता है.

Photo: Pexels

गर्मियों की शुरुआत में गुलाब को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है, क्योंकि इसी समय पौधे तेजी से नई शाखाएं और कलियां बनाते हैं.

Photo: Pexels

बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं और फूल ज्यादा आते हैं.

Photo: Pexels

गुलाब के लिए गोबर की सड़ी खाद, कम्पोस्ट, बोन मील, केले के छिलके और सरसों खली जैसे प्राकृतिक विकल्प काफी फायदेमंद माने जाते हैं.

Photo: Pexels

केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम पौधे की ग्रोथ और फ्लावरिंग को बेहतर बनाता है, जबकि कम्पोस्ट मिट्टी की नमी और उर्वरता बनाए रखने में मदद करता है.

Photo: Pexels

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मई में पौधों की जड़ों के आसपास हल्की गुड़ाई कर खाद डालें और उसके बाद अच्छी तरह पानी दें.

Photo: Pexels

हालांकि जरूरत से ज्यादा खाद डालना नुकसान भी पहुंचा सकता है. गुलाब के पौधों को नियमित पानी, धूप और सही पोषण मिले तो गर्मियों में भी उनमें भरपूर फूल आ सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next