27 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप अपने नींबू के पौधे की ग्रोथ को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो छाछ (Buttermilk) एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
Credit: Credit Name
गार्डनिंग के जानकारों के अनुसार, महीने में एक बार पतला किया हुआ छाछ नींबू के पौधे में डालने से मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं.
Photo: Unsplash
छाछ में मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया और पोषक तत्व मिट्टी को एक्टिव करते हैं, जिससे पौधे को बेहतर पोषण मिलता है. इसका सीधा असर पौधे की ग्रोथ, फूल आने और फल बनने की प्रक्रिया पर पड़ता है.
Photo: Unsplash
हालांकि इसका इस्तेमाल हमेशा सीमित मात्रा में और पानी के साथ अच्छी तरह मिलाकर ही करना चाहिए. अधिक मात्रा में उपयोग करने से पौधे को नुकसान भी हो सकता है.
Photo: Unsplash
यह सरल घरेलू उपाय नींबू के पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा और ज्यादा फलदार बनाए रखने में मदद कर सकता है.
Photo: Unsplash