03 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
मॉनसून का मौसम सब्जियां उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. बारिश की वजह से मिट्टी में नमी रहती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं.
Photo- Unsplash
ऐसे में आप अपने घर की छत, बालकनी या गमले में कुछ ऑर्गेनिक सब्जियां आसानी से उगा सकते हैं. आइए जानते हैं...
Photo- Unsplash
भिंडी मॉनसून की राजा सब्जी मानी जाती है. यह गर्मी और नमी दोनों पसंद करती है. इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज और 12-15 इंच गहरा गमले लें.
Photo- Unsplash
मिट्टी में गोबर की खाद मिलाएं और बीज 1-2 इंच गहराई पर बोएं. 5-7 दिन में ही अंकुर निकल जाएंगे और 45-50 दिन में भिंडी आने लगेंगी.
Photo- unsplash
लौकी छोटे गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगाई जा सकती है. बारिश में यह बहुत तेज बढ़ती है. इसके लिए 18-24 इंच का गमला लें.
Photo- Unsplash
मिट्टी में कंपोस्ट और रेत मिलाएं ताकि पानी निकल सके. 2-3 बीज बोएं और जब पौधा निकल आए तो बेल को सहारा दें. 2 महीने में ही बड़ी-बड़ी लौकी आने लगती हैं.
Photo- Unsplash
हरी मिर्च भारतीय रसोई की शान है. इसे 8-10 इंच के छोले गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं.
Photo- Unsplash
अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में मिर्च के बीज बोएं. बारिश में नमी के कारण मिर्च की ग्रोथ जल्दी होती है.
Credit: Credit Name
मॉनसून में पालक बहुत तेजी से बढ़ता है. इसे उगाने के लिए उथला गमला या ट्रे लें.
Photo- Unsplash
बीज छिड़क कर बोएं. 7-10 दिन में ही पत्तियां निकलने लगती हैं. काटकर इस्तेमाल करने से पत्तियां फिर से बढ़ने लगती हैं.
Photo- Unsplash
मूली सबसे तेज उगने वाली सब्जी है. 25-30 दिन में ही तैयार हो जाती है.इसके लिए गहरे गमले में मिट्टी लें और बीज 1 इंच गहराई पर बोएं.
Photo- Unsplash
मॉनसून में करेला खूब फलता है. इसे गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं. करेले की बेल को दीवार या जाली पर चढ़ाएं. ध्यान रखें कि नियमित पानी दें लेकिन जलभराव न होने दें.
Photo- Unsplash