14 July 2026
Photo- unsplash
सावन में औषधीय पौधे लगाना फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, बारिश की वजह से नमी और नरम मिट्टी पौधों की जड़ों के लिए आदर्श होती है.
Photo- unsplash
नमी के कारण पौधे अच्छी तरह पनपते हैं, आयुर्वेदिक और कई औषधीय पौधे सावन के मौसम में आसानी से लगाए जा सकते हैं.
Photo- unsplash
इसे अमृता के नाम से भी जाना जाता है. सावन में इसकी बेल या कलमें आसानी से जड़ पकड़ लेती हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने और जोड़ों के दर्द में राहत के लिए गिलोय फायदेमंद है.
Photo- unsplash
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा यूं तो सूखा सहन करने वाला होता है, लेकिन मॉनसून में तेजी से बढ़ता है. त्वचा की समस्याएं, बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा उपयोगी होता है. इस अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं.
Photo- unsplash
औषधीय पौधों में तुलसी का खास महत्व है. इसे 10 से 12 इंच के गमले में आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी पत्तियां काढ़ा बनाने और चाय में इस्तेमाल की जाती हैं.
Photo- unsplash
सावन में पुदीना लगाना अच्छा ऑप्शन है. यह एक छोटी-सी टहनी से भी लगाया जा सकता है. जुलाई में पुदीना बहुत तेजी से फैलता है. करीब 30 से 35 दिनों में इसकी पहली कटाई की जा सकती है.
Photo- unsplash
अश्वगंधा लंबे समय में तैयार होने वाला औषधीय पौधा है. इसके बीज जुलाई में बोए जाते हैं. इसकी जड़ें तैयार होने में लगभग 150 से 180 दिन का समय लगता है.
Photo- unsplash