मॉनसून में खराब न हो जाएं आपके पौधे, इन 4 बातों का रखें ख्याल

12 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

बारिश का मौसम पौधों की तेजी से बढ़वार के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन लगातार नमी और पानी की अधिकता कई समस्याएं भी पैदा कर सकती है. ऐसे में मॉनसून के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Credit: Credit Name

ड्रेनेज का रखें खास ध्यान

गमलों या क्यारियों में पानी जमा न होने दें. अतिरिक्त पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और रूट रॉट की समस्या पैदा कर सकता है.

Photo: Unsplash

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

बारिश के मौसम में मिट्टी पहले से ही नम रहती है इसलिए पौधों को तभी पानी दें जब मिट्टी सूखी महसूस हो.

Photo: Unsplash

समय-समय पर करें छंटाई

सूखी, पीली या संक्रमित पत्तियों और टहनियों को हटाते रहें. इससे पौधों में हवा का प्रवाह बेहतर होगा और बीमारियों का खतरा कम होगा.

Photo: Unsplash

फफूंद और रोगों से बचाव

लगातार नमी के कारण फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है. पौधों की नियमित जांच करें और जरूरत पड़ने पर फंगीसाइड का इस्तेमाल करें.

Photo: Unsplash

Read Next