पानी की बोतल में लगाना है मनी प्लांट? फॉलो करें ये आसान और सस्ता तरीका

12 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर की सजावट में मनी प्लांट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पौधों में शामिल है. खास बात यह है कि इसे मिट्टी के बिना सिर्फ पानी की बोतल में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

Credit: Credit Name

इसके लिए सबसे पहले किसी हेल्दी मनी प्लांट की कटिंग लें. ध्यान रखें कि कटिंग में नोड यानी जड़ निकलने वाली गांठ जरूर हो. नीचे की अतिरिक्त पत्तियां हटा दें ताकि वह हिस्सा आसानी से पानी में डूब सके.

Photo: Unsplash

अब एक साफ प्लास्टिक या कांच की बोतल लें और उसमें फिल्टर या साफ पानी भर दें. कटिंग को इस तरह डालें कि उसका नोड पानी के अंदर रहे, जबकि पत्तियां ऊपर रहें.

Photo: Unsplash

बोतल को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप या indirect sunlight आती हो. तेज धूप में रखने से पानी खराब हो सकता है और जड़ों पर असर पड़ सकता है.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों के मुताबिक, हर 7 से 10 दिन में पानी बदलना जरूरी होता है. इससे पौधे में फंगस या बदबू नहीं होती और जड़ें तेजी से बढ़ती हैं.

Photo: Unsplash

सही देखभाल मिलने पर कुछ ही हफ्तों में मनी प्लांट घना और हरा-भरा दिखने लगता है.

Photo: Unsplash

Read Next