कुछ मनी प्लांट में छोटे तो कुछ में बड़े और घने पत्ते क्यों? जानें

23 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अक्सर आपने देखा होगा कि किसी घर में मनी प्लांट के पत्ते छोटे और साधारण होते हैं, जबकि कहीं वही पौधा बड़े, चमकदार और लगभग जंगल जैसे घने पत्तों वाला दिखता है. हैरानी की बात यह है कि पौधा वही होता है, फर्क सिर्फ देखभाल का होता है.

Photo: Unsplash

सही पोषण सबसे जरूरी

अगर मनी प्लांट को पर्याप्त नाइट्रोजन मिलती है, तो उसकी पत्तियां मजबूत और बड़ी बनती हैं. वर्मी कम्पोस्ट या संतुलित लिक्विड फर्टिलाइजर देने से ग्रोथ बेहतर होती है.

Photo: Unsplash

तेज लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी

मनी प्लांट को ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट पसंद है. सही रोशनी मिलने पर पत्ते ज्यादा चमकदार और अच्छी शेप में विकसित होते हैं. बहुत कम रोशनी में पत्ते छोटे रह जाते हैं.

Photo: Unsplash

नमी और सहारा

जब पौधे की हवाई जड़ें (एरियल रूट्स) को नमी और चढ़ने के लिए सहारा मिलता है, तो वह ऊपर की ओर बढ़ता है और परिपक्व होने लगता है.यही कारण है कि दीवार या मॉस स्टिक पर चढ़ा मनी प्लांट ज्यादा बड़े पत्ते देता है.

Photo: Unsplash

क्या करें?

महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद दें. पौधे को खिड़की के पास लेकिन सीधी धूप से दूर रखें. मॉस स्टिक या जाली का सहारा दें और आसपास हल्की नमी बनाए रखें.

Photo: Unsplash

Read Next