2 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
पौधों को हरा-भरा रखना है तो सिर्फ पानी देना ही काफी नहीं, सही तरीके से पानी देना भी जरूरी है. अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो पौधों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचाती हैं.
Credit: Credit Name
सबसे आम गलती है पौधों को अधिक पानी देना. इससे मिट्टी में हवा कम हो जाती है और जड़ें सड़ने लगती हैं. अगर पत्तियां पीली पड़ रही हों या मिट्टी हमेशा गीली रहे, तो यह ओवरवॉटरिंग का संकेत हो सकता है.
Photo: Unsplash
बहुत लोग सोचते हैं कि रोज थोड़ा पानी देना सही है, लेकिन इससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं. बेहतर तरीका है, कम बार लेकिन अच्छे से गहरा पानी देना.
Photo: Unsplash
दोपहर में पानी देने से वह जल्दी सूख जाता है, जबकि रात में देने से मिट्टी ज्यादा देर तक गीली रहती है. सबसे सही समय सुबह का समय है.
Photo: Unsplash
पत्तियों और फूलों पर बार-बार पानी डालने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है. हमेशा पानी जड़ों के पास मिट्टी में डालें.
Photo: Unsplash
अगर गमले में पानी निकलने की जगह नहीं है तो पानी जमा हो जाता है, जिससे पौधा खराब हो सकता है.
Photo: Unsplash