मई-जून की गर्मी में भी नहीं सूखेगा पुदीना, होगी बढ़िया ग्रोथ, जानिए कैसे

29 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

पुदीना न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन तेज धूप के कारण पुदीना सूखने लगता है.

Credit: Usplash

एक्सपर्ट्स के बताए सही तकनीक से पूरी गर्मी पुदीने के पौधे को हरा-भरा रखा जा सकता है. 

Credit: Pixabay

पुदीना एक ‘हैवी फीडर’ पौधा है, जिसके लिए नमी और नाइट्रोजन बहुत फायदेमंद है. गर्मियों में पुदीने की अच्छी ग्रोथ के लिए सीधी और तीखी धूप से बचाएं.

Credit: Unsplash

पुदीने की जड़ें गहराई में जाने के बजाय सतह पर फैलती हैं, इसलिए इसे गहरे गमले के जगह चौड़े कंटेनर या टब में लगाएं.

Credit: Unsplash

मिट्टी तैयार करते समय 50% सामान्य मिट्टी, 30% वर्मीकम्पोस्ट और 20% रेत का मिश्रण तैयार करें. यह मिश्रण पानी को रुकने नहीं देगा लेकिन नमी सोखकर रखेगा.

Credit: Unsplash

अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पुदीने की जड़ों को सड़ने से बचाती है और उसे तेजी से फैलने के लिए पर्याप्त जगह और पोषण प्रदान करती है.

Credit: Unsplash

सुबह की 3 से 4 घंटे की धूप इसके लिए काफी होता है. पुदीने की मिट्टी को कभी भी पूरी तरह सूखने न दें, इसमें हमेशा हल्की नमी बनाए रखें.

Credit: Unsplash

हर 15 दिन में लिक्विड फर्टिलाइजर या पुरानी गोबर की खाद का इस्तेमाल करने से इसकी ग्रोथ दोगुनी हो जाती है. पत्तियां बड़ी और खुशबूदार निकलती हैं.

Credit: Unsplash

ज्यादा कटाई चाहते हैं तो इसकी नियमित ‘पिंचिंग’ करें है. जब पौधा 5-6 इंच का हो जाए, तो उसकी ऊपरी टहनियों को काट लें.

Credit: Unsplash

पुदीने को हरा-भरा रखने के लिए नाइट्रोजन युक्त खाद सबसे अच्छी है. आप घर पर बनी चाय की पत्ती की खाद या चावल के पानी का उपयोग कर सकते हैं.

Credit: Unsplash

गर्मियों में कभी-कभी सफेद मक्खियां या छोटे कीट इसे नुकसान पहुंचाते हैं. इनसे बचाव के लिए नीम के तेल का हल्का स्प्रे करें.

Credit: Unsplash

हर महीने मिट्टी की हल्की गुड़ाई करने से जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे विकास की रफ्तार बनी रहती है.

Credit: Unsplash

Read Next