गर्मी में पीला पड़ रहा पुदीना? इन आसान टिप्स से होगी दोगुनी ग्रोथ

09 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गर्मी बढ़ते ही घरों में लगे पुदीने के पौधे अक्सर पीले पड़ने लगते हैं. तेज धूप, ज्यादा गर्म मिट्टी और गलत पानी देने की वजह से इसकी ग्रोथ रुक जाती है लेकिन कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने पुदीने को फिर से हरा-भरा और घना बना सकते हैं.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों के मुताबिक, पुदीने को दिनभर की तेज धूप की बजाय सिर्फ 3-4 घंटे की हल्की सुबह की धूप चाहिए. ज्यादा गर्मी में पौधे को छांव या ठंडी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.

Photo: Unsplash

पौधे की मिट्टी हमेशा हल्की और अच्छी ड्रेनेज वाली होनी चाहिए. मिट्टी में पानी जमा होने से जड़ें खराब हो सकती हैं. इसके लिए गार्डन सॉयल में कोकोपीट और कम्पोस्ट मिलाना फायदेमंद रहता है.

Photo: Unsplash

अगर पुदीने की ग्रोथ धीमी हो गई है तो हर 10-15 दिन में इसकी टहनियों के ऊपरी हिस्से को हल्का काटें. इससे नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा ज्यादा घना बनता है.

Photo: Unsplash

गर्मी में पौधे को सुबह जल्दी या शाम को पानी देना चाहिए. दोपहर में पानी डालने से मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

Photo: Unsplash

घर में मौजूद किचन वेस्ट भी पुदीने के लिए नेचुरल खाद का काम कर सकता है. खीरे के छिलकों को पानी में भिगोकर तैयार किया गया लिक्विड फर्टिलाइजर पौधे की जड़ों को ठंडक देता है और पत्तियां हरी बनाए रखने में मदद करता है. 

Photo: Unsplash

वहीं इस्तेमाल की हुई चायपत्ती और वर्मीकम्पोस्ट भी ग्रोथ बढ़ाने में कारगर मानी जाती है. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पुदीने को हमेशा अलग गमले में उगाएं, क्योंकि यह तेजी से फैलने वाला पौधा है.

Photo: Unsplash

Read Next