गर्मी में सूख रहा पुदीना? इस गोल्डन रूल से होगा हरा-भरा

09 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गर्मी, ज्यादा पानी या गलत कटाई की वजह से पुदीने का पौधा जल्दी सूखने लगता है. कुछ आसान घरेलू उपाय और सही देखभाल से आप इसे फिर से घना और स्वस्थ बना सकते हैं.

Credit: Credit Name

पुदीना एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है लेकिन सही देखभाल न मिलने पर इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूखने लगता है. ऐसे में ये आसान टिप्स मदद कर सकती हैं.

Photo: Unsplash

जरूरत के अनुसार पानी

सुबह के समय हल्की सिंचाई करें. मिट्टी नम रहे, लेकिन उसमें पानी जमा न हो. ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Photo: Unsplash

तेज धूप से बचाएं

पुदीना हल्की धूप या आंशिक छांव में बेहतर बढ़ता है. गर्मियों में तेज दोपहर की धूप से पौधे को बचाना फायदेमंद होता है.

Photo: Unsplash

केले के छिलके का पानी

हर 15 दिन में केले के छिलकों से तैयार जैविक खाद या उसका पानी पौधे को पोषक तत्व देने में मदद कर सकता है.

Photo: Unsplash

गोल्डन रूल

पुदीने की कटाई करते समय ऊपर के हिस्से से टहनियां काटें. इससे नई शाखाएं निकलने को प्रोत्साहन मिलता है और पौधा ज्यादा घना बनता है. नीचे से पत्तियां तोड़ने पर बढ़वार प्रभावित हो सकती है.

Photo: Unsplash

सही देखभाल के साथ पुदीने में नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा अधिक झाड़दार व हरा-भरा दिखाई देता है.

Photo: Unsplash

Read Next