फसल पर सफेद रूई दिखने वाला मिलीबग तो नहीं! जानें इलाज
11 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके पौधों की पत्तियों या तनों पर सफेद रूई जैसा पदार्थ दिख रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह मिलीबग (Mealybug) का संकेत हो सकता है. एक छोटा लेकिन बेहद नुकसानदायक कीट, जो पौधों का रस चूसकर धीरे-धीरे पूरी फसल को कमजोर कर देता है.
Credit: Credit Name
पत्तियों और तनों पर सफेद रूई जैसे कीड़े, पौधे पर चिपचिपा रस (हनीड्यू), पत्तियों पर काली परत (सूटी मोल्ड), पौधा पीला, कमजोर और सुस्त दिखे तो ये मिलीबग का हमला हो सकता है.
Photo: Pexels
मिलीबग पौधों का रस चूसकर ग्रोथ रोक देता है, पत्तियां पीली होकर मुड़ने लगती हैं, फूल और फल गिरने लगते हैं और ज्यादा फैलने पर पूरी फसल खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
टमाटर, बैंगन, मिर्च, पपीता, अमरूद और आम जैसी फसलों में इसका प्रकोप जल्दी देखने को मिलता है.
Photo: Pexels
शुरुआती अवस्था में नियंत्रण के लिए 5 ml नीम तेल एक लीटर पानी में मिलाकर या 2–3 ग्राम साबुन का घोल एक लीटर पानी में घोलकर पौधों पर छिड़काव करें। ये दोनों घरेलू उपाय शुरुआती स्टेज में काफी प्रभावी साबित होते हैं और कीटों को बढ़ने से रोकते हैं.
Photo: Pexels
कीट का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाए, तो Imidacloprid 17.8 SL को 0.3 ml प्रति लीटर पानी में घोलकर या Spirotetramat 150 OD को 0.5 ml प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. दोनों दवाओं को एक साथ न मिलाएं, किसी एक का ही उपयोग करें.