गेंदे और टमाटर को एक साथ लगाएं, मिलेगा ये जबरदस्त फायदा

16 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

टमाटर की अच्छी पैदावार पाने के लिए किसान और गार्डनिंग करने वाले लोग कई तरीके अपनाते हैं. इन्हीं में से एक आसान और कारगर तरीका है टमाटर के पौधों के पास गेंदे का फूल लगाना.

Photo: Unsplash

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, गेंदे के पौधे से निकलने वाली खुशबू कई हानिकारक कीटों को दूर रखने में मदद करती है. 

Photo: Unsplash

खासतौर पर यह मिट्टी में पाए जाने वाले नेमाटोड और कुछ कीड़ों को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है, जो टमाटर के पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Photo: Unsplash

इसके अलावा गेंदे के चमकीले फूल कुछ लाभकारी कीटों को भी आकर्षित करते हैं, जो पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं. इस वजह से टमाटर के पौधे स्वस्थ रहते हैं और उनमें ज्यादा फल आने की संभावना बढ़ जाती है.

Photo: Unsplash

इसलिए अगर आप अपने किचन गार्डन या खेत में टमाटर उगा रहे हैं, तो उसके पास गेंदे का पौधा लगाना एक अच्छा और प्राकृतिक तरीका हो सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next