आम के पेड़ में बन रहे झाड़ जैसे फूल तो हो जाएं सावधान! जानें समाधान
18 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके आम के पेड़ में फूल सामान्य तरीके से आने के बजाय गुच्छों में झाड़ या झाड़ी जैसे दिखाई दे रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें.
Photo: Unsplash
यह आम की एक गंभीर बीमारी Mango Malformation हो सकती है, जो फसल को भारी नुकसान पहुंचाती है.
Photo: Unsplash
इस बीमारी में आम के पेड़ पर निकलने वाले मंजर (फूल) असामान्य रूप से घने और झाड़ जैसे बन जाते हैं.
Photo: Unsplash
ऐसे फूलों से फल नहीं बन पाते और धीरे-धीरे पूरा गुच्छा सूख जाता है. इससे पेड़ की उत्पादन क्षमता काफी कम हो जाती है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या अक्सर फंगस और हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है. अगर समय रहते इसकी पहचान न की जाए तो यह बीमारी पूरे पेड़ में फैल सकती है और कई साल तक फलन प्रभावित कर सकती है.
Photo: Unsplash
कृषि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे संक्रमित मंजरों को तुरंत काटकर नष्ट कर दें. साथ ही पेड़ की नियमित देखभाल, संतुलित खाद और उचित दवा का छिड़काव करने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.