बदलते मौसम से आम की फसल को हो सकता है नुकसान! अपनाएं ये खास टिप्स

16 Feb 2026

Photo: Unsplash

लगातार गिरता-बढ़ता तापमान आम की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है. कभी दोपहर की तेज धूप तो कभी रात में कड़ाके की ठंड आम के फूलों के लिए खतरा बन सकती है.

Photo: Unsplash

एक्सपर्ट  के अनुसार, जब तापमान 10 से 30 डिग्री के बीच स्थिर रहता है, तब आम के फूल स्वस्थ रहते है. वहीं हवा में 60 से 80 फीसदी नमी होना भी इनके लिए उपयुक्त माना जाता है.

Photo: Unsplash

बदलते मौसम में मिट्टी की नमी को बनाए रखने के  लिए 'मल्चिंग' बेहतर विकल्प बन सकती है.

Photo: Unsplash

इसके लिए गन्ने की सूखी पत्तियां, पुआल या सूखी घास पेड़ों के नीचे बिछाई जा सकती हैं. इससे जमीन का तापमान स्थिर रहता है और पानी जल्दी भाप बनकर उड़ता नहीं है.

Photo: Unsplash

एक्सपर्ट बताते हैं कि बोरॉन और जिंक का छिड़काव करने से आम के फूलों की उम्र बढ़ सकती है और परागण की प्रक्रिया भी बेहतर होती है.

Photo: Unsplash

किसानों को मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार सिंचाई और खाद की योजना बनानी चाहिए, ताकि फसल को अधिकतम सुरक्षा और पोषण मिल सके.

Photo: Unsplash

Read Next