घर में नीम से तैयार करें प्राकृतिक खाद, कीटों से बचे रहेंगे पौधे
09 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अब किसान और बागवानी प्रेमी नीम से घर पर ही ऑर्गेनिक पेस्टिसाइड बना सकते हैं. नीम की पत्तियों और तेल से तैयार यह प्राकृतिक खाद कीटों और रोगों से पौधों की रक्षा करती है.
Photo: Pixabay
नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें. पत्तियों को कूटकर या ब्लेंडर में पीस लें. एक लीटर पानी में नीम का पेस्ट अच्छी तरह मिलाएं.
Photo: Pixabay
इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर पौधों पर छिड़कें. 2–3 दिन में कीटों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा.
Photo: Pixabay
नीम का पेस्टिसाइड साप्ताहिक रूप से या कीटों के दिखाई देने पर इस्तेमाल करें.
Photo: Pixabay
नीम का प्राकृतिक स्प्रे रासायनिक स्प्रे से सुरक्षित है और मिट्टी और पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता.इसे आप बगीचे, गमलों या खेतों में इस्तेमाल कर सकते हैं.