अगर आपका Lucky Bamboo पीला पड़ रहा है या बढ़ नहीं रहा, तो इसका मतलब ये नहीं कि पौधा खराब है बल्कि देखभाल का तरीका सही नहीं है. सही तरीके अपनाकर आप इसे फिर से हरा-भरा और ग्रोइंग बना सकते हैं.
Credit: Credit Name
सबसे पहली गलती होती है पानी की क्वालिटी. इस पौधे को हमेशा साफ और फिल्टर किया हुआ पानी चाहिए. नल के पानी में मौजूद केमिकल्स इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर 7-10 दिन में पानी बदलना जरूरी है.
Photo: Unsplash
दूसरी बड़ी गलती है ज्यादा धूप देना. Lucky Bamboo को डायरेक्ट सनलाइट नहीं, बल्कि हल्की और इनडायरेक्ट रोशनी पसंद होती है. तेज धूप में रखने से इसके पत्ते पीले पड़ने लगते हैं.
Photo: Unsplash
इसके अलावा कंटेनर में पानी का स्तर भी सही होना चाहिए. जड़ों तक ही पानी रहे, पूरा स्टेम डूबा न हो. ज्यादा पानी से सड़न शुरू हो सकती है.
Photo: Unsplash
अगर आप इसे मिट्टी में उगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की नम रहे, लेकिन पानी जमा न हो.
Photo: Unsplash
थोड़ा-सा लिक्विड फर्टिलाइज़र महीने में एक बार देना भी फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा खाद देने से पौधा खराब हो सकता है.