सालों-साल चलेगा लेवेंडर का पौधा, इस तरीके से घर पर लगाएं

24 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

लैवेंडर अपने खूबसूरत बैंगनी फूलों और मनमोहक खुशबू के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है. यह पौधा न सिर्फ बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इसकी सुगंध तनाव कम करने और घर के वातावरण को ताजगी देने में भी मदद करती है.

Photo: Unsplash

लैवेंडर को भरपूर धूप पसंद होती है. इसे ऐसी जगह लगाएं जहां रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे धूप मिल सके.

Photo: Unsplash

लैवेंडर की जड़ों को पानी में रहना पसंद नहीं होता इसलिए इसे ऐसी मिट्टी में लगाएं जहां पानी आसानी से निकल जाए. भारी या बहुत गीली मिट्टी में पौधा जल्दी खराब हो सकता है.

Photo: Unsplash

अगर आपके पास बगीचा नहीं है तो लैवेंडर को गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. गमले में ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके.

Photo: Unsplash

नया पौधा लगाने के बाद शुरुआती दिनों में नियमित पानी दें लेकिन पौधा स्थापित होने के बाद ज्यादा पानी देने से बचें. मिट्टी सूखने पर ही सिंचाई करना बेहतर होता है.

Photo: Unsplash

फूल आने का मौसम खत्म होने के बाद पौधे की हल्की छंटाई करें. इससे पौधा घना बनता है और अगले सीजन में बेहतर फूल देता है. हालांकि पुराने लकड़ी जैसे तनों को बहुत ज्यादा न काटें.

Photo: Unsplash

फूल आने का मौसम खत्म होने के बाद पौधे की हल्की छंटाई करें. इससे पौधा घना बनता है और अगले सीजन में बेहतर फूल देता है. हालांकि पुराने लकड़ी जैसे तनों को बहुत ज्यादा न काटें.

Photo: Unsplash

Read Next