किचन के कचरे से बनाएं पावरफुर फर्टिलाइज़र, पौधों में आएगी नई जान
09 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
किचन में बचने वाले छिलके और पानी अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन यही चीजें आपके पौधों के लिए नेचुरल खाद बन सकती हैं. इसका तरीका भी बेहद आसान है.
Photo: Pexels
अंडे के छिलकों का पानी
छिलकों को धोकर कूट लें, फिर पानी में भिगो दें. कुछ घंटों बाद यह पानी कैल्शियम से भरपूर हो जाता है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है.
Photo: Pexels
दाल का पानी
दाल धोने या उबालने के बाद बचा पानी फेंके नहीं. इसमें मौजूद पोषक तत्व पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, खासकर हरी सब्जियों और हर्ब्स के लिए फायदेमंद है.
Photo: Pexels
केले के छिलकों का पानी
केले के छिलकों को पानी में भिगोकर रखें और कुछ समय बाद उस पानी को पौधों में डालें. इसमें पोटैशियम भरपूर होता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और पत्तियां हरी रहती हैं.
Photo: Pexels
इन आसान तरीकों से बिना खर्च के आपके पौधे ज्यादा हेल्दी और ताजगी से भरपूर बन सकते हैं.