पौधों में जान डाल देंगी किचन में रखी ये चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

25 Feb  2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए हमेशा महंगे फर्टिलाइज़र की जरूरत नहीं होती. आपके किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजें भी गार्डनिंग में काम आ सकती हैं. सही मात्रा और तरीके से इस्तेमाल करने पर ये पौधों को कीटों और समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं.

Photo: Pixabay

बेकिंग सोडे का घोल

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर हल्का स्प्रे तैयार करें. यह पत्तियों पर लगने वाले फंगस और कुछ कीड़ों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है.

Photo: Pixabay

बेकिंग सोडे का घोल

1 लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और हफ्ते में एक बार स्प्रे करें.

Photo: Pixabay

चीनी वाला पानी

हल्का मीठा पानी जड़ों की गतिविधि बढ़ाने में मदद कर सकता है.

Photo: Pixabay

चीनी वाला पानी

1 लीटर पानी में 1 छोटा चम्मच चीनी मिलाकर महीने में एक बार मिट्टी में डालें. ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है.

Photo: Pixabay

सफेद सिरका

पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर इस्तेमाल करने से पीली पत्तियों और सड़ी जड़ों की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है.

Photo: Pixabay

सफेद सिरका

ध्यान रखें कि सिरका बहुत कम मात्रा में ही मिलाएं, वरना मिट्टी की pH संतुलन बिगड़ सकता है.

Photo: Pixabay

सावधानी

किसी भी घोल का इस्तेमाल करने से पहले एक पत्ती पर टेस्ट करें. ज्यादा मात्रा में प्रयोग पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है. नियमित देखभाल और संतुलित पानी देना भी जरूरी है.

Photo: Pixabay

Read Next