झुलसती गर्मी में भी नहीं सूखेगा टमाटर का पौधा, अपनाएं ये आसान टिप्स

24 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

तेज धूप और ज्यादा गर्मी की वजह से खेत या गमले की मिट्टी जल्दी सूख जाती है. उसमें नमी कम हो जाती है.

Credit: ANI

गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है. पौधों की पत्तियां पीली होकर झड़ने लगती हैं और ग्रोथ भी रुक जाती है.

Credit: Pexels

यह समस्या खासकर टमाटर के पौधों में देखने को मिलती है. क्योंकि टमाटर के पौधों को तेज धूप और गर्मी से सबसे ज्यादा नुकसान होता है.

Credit: Pexels

गर्मी के मौसम में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो टमाटर का पौधा जल्द ही मुरझाने और सूखने लगता है. 

Credit: Unsplash

ऐसे में टमाटर के पौधों की अच्छी देखभाल के लिए घर पर एक खास खाद बनाएं. यह खाद पौधों को ठंडक देता है और जड़ों को जरूरी पोषण भी पहुंचाता है.

Credit: Unsplash

टमाटर के पौधों की अच्छी देखभाल के लिए, सबसे पहले 2-3 चम्मच चायपत्ती डालकर उबाल लें. फिर इस पानी को ठंडा कर लें.

Credit: AI Image

अब इस पानी में आधा कप छाछ और आधा कप चावल का पानी डालें. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक बॉटल या फिर बर्तन में छान लें.

Credit: AI Image

इस घोल को पहले पानी में मिलाएं, फिर पौधे की जड़ों में डालें. ध्यान रखें कि खाद का अधिक इस्तेमाल ना हो.

Credit: AI Image

आपका घोल बनकर तैयार हो गया है. इसका इस्तेमाल 15-20 दिन में एक बार टमाटर के पौधों पर करें.

Credit: Unsplash

Read Next