नहीं बढ़ रहा जेड प्लांट? फॉलो करें ये आसान टिप्स

17 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर की सजावट और पॉजिटिव एनर्जी के लिए पसंद किया जाने वाला जेड प्लांट कई बार सही देखभाल न मिलने पर बढ़ना बंद कर देता है.

Photo: Unsplash

इसकी पत्तियां छोटी रह जाती हैं या पौधा मुरझाया हुआ दिखने लगता है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने जेड प्लांट को फिर से हेल्दी बना सकते हैं.

Photo: Unsplash

जेड प्लांट को अच्छी ग्रोथ के लिए तेज रोशनी या हल्की धूप की जरूरत होती है. इसे ऐसी जगह रखें जहां कुछ घंटों तक प्राकृतिक रोशनी आती हो. बहुत कम रोशनी में पौधा कमजोर पड़ने लगता है.

Photo: Unsplash

यह पौधा अपनी मोटी पत्तियों में पानी स्टोर करता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती.

Photo: Unsplash

मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधे की ग्रोथ रुक सकती है.

Photo: Unsplash

जेड प्लांट के लिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए. साथ ही समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाते रहें ताकि नई ग्रोथ को जगह मिल सके.

Photo: Unsplash

गर्मियों में हीटवेव के दौरान इसे बहुत तेज और झुलसा देने वाली धूप से बचाना जरूरी है. अत्यधिक गर्मी में इसकी पत्तियां सूखने और सिकुड़ने लगती हैं.

Photo: Unsplash

Read Next