यूपी के किसान सावधान! तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़ें मौसम एडवाइजरी

13 feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्कE

यूपी में मौसम के करवट लेने के साथ तेज पछुआ हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मौसम का प्रभाव किसानों की फसल पर भी पड़ता है.

Photo- Pixabay

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) की क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में जारी की गई सलाह से किसान फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं.

Photo- Pixabay

दरअसल, यूपी में तेज पछुआ (पश्चिमी) हवाएं चलने का अनुमान है. 17 फरवरी को पश्चिमी UP में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

Photo- Unsplash

वहीं, उत्तरार्ध हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. जबकि बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2-4°C अधिक रह सकता है.

Photo- PTI

ऐसे में रबी फसलों में नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार सिंचाई करें.

Photo-Pixabay

जनवरी में बोई गई गेहूं फसल में उचित नमी होने पर यूरिया की टॉप ड्रेसिंग जरूर करें ताकि फसल मजबूत बने.

Photo-Pixabay

आलू की खुदाई से 10 दिन पहले बेल काटें, उसके बाद मक्के की बुआई करें.

Photo-Pixabay

गन्ने की बसंतकालीन बुवाई के लिए उन्नत किस्में चुनें. फसल के रूप में गन्ना-उड़द, गन्ना-भिंडी लगाएं ताकि अतिरिक्त आय हो.

Photo-unsplash

टमाटर और मिर्च में लीफ कर्ल (विषाणु रोग) रोकने के लिए फिप्रोनिल या इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें.

Photo-pixabay

Read Next