'आइस फ्लोवर' की खेती करें किसान, कम लागत में होगी बढ़िया कमाई!

27 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

किसान अगर फूलों की खेती करते हैं या फिर इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, तो ‘आइस फ्लोवर’ एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.

Credit: Pixabaye

कम लागत, कम पानी और कम देखभाल में तैयार होने वाला यह पौधा एक सीजन में हजारों फूल देता है.

Credit: Facebook

आइस फ्लोवर के फूल धूप में चमकते हुए बर्फ जैसे क्रिस्टल इफेक्ट देते हैं. इसी खासियत की वजह से इसे ‘आइस प्लांट’ भी कहा जाता है.

Credit: Facebook

गुलाबी, पीले, बैंगनी, सफेद और नारंगी जैसे कई रंगों में मिलने वाला यह पौधा सजावटी बागवानी के लिए बेहद पसंद किया जाता है.

Credit: Facebook

 एक एकड़ में व्यवस्थित तरीके से इसकी खेती की जाए तो हजारों पौधे लगाए जा सकते हैं. आइस फ्लोवर को बीज के माध्यम से आसानी से उगाया जा सकता है.

Credit: Facebook

अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में इसके बीज बो दें. बीज बोने के लगभग 60 से 70 दिनों के भीतर इसमें फूल आना शुरू हो जाते हैं.  इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है.

Credit: Facebook

इसे खुली धूप की जरूरत होती है, इसलिए ऐसी जगह लगाएं जहां दिनभर अच्छी रोशनी मिलती रहे.

Credit: Pixabay

अधिक खाद की भी जरूरत नहीं होती, हल्की जैविक खाद पर्याप्त रहती है. कीट और रोग भी इस पर कम ही लगते हैं.

Credit: Facebook

टेरेस गार्डन और होम गार्डनिंग के छोटे गमलों, हैंगिंग पॉट्स और बॉर्डर प्लांटिंग में यह बेहद आकर्षक लगता है.

Credit: Facebook

सही समय पर बुवाई, संतुलित सिंचाई और धूप की उचित व्यवस्था के साथ यह पौधा एक सीजन में ही बेहतर रिटर्न दे सकता है.

Credit: Pixabay

Read Next