कूड़ा नहीं संतरे के छिलके, गार्डन में ऐसे करें इस्तेमाल

1 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

संतरे के छिलके सिर्फ कचरा नहीं बल्कि ये आपके बगीचे के लिए प्राकृतिक खाद और कीट नियंत्रण का बेहतरीन उपाय बन सकते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और मिट्टी को भी मजबूत बनाते हैं.

Photo: Unsplash

प्राकृतिक खाद

संतरे के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर कम्पोस्ट में डालें. ये धीरे-धीरे सड़कर मिट्टी को पोषक तत्व देते हैं और पौधों को स्वस्थ बनाते हैं.

Photo: Unsplash

कीट भगाने के लिए

छिलकों में मौजूद प्राकृतिक तेल कीड़ों और चींटियों को दूर रखते हैं. सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर पौधों के आसपास छिड़क सकते हैं या पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

बीज उगाने के छोटे गमले

संतरे के छिलकों को अस्थायी गमले की तरह इस्तेमाल करें. इनमें बीज लगाएं और बाद में पूरे छिलके को मिट्टी में लगा दें. यह खुद खाद बन जाता है.

Photo: Unsplash

प्राकृतिक तरल खाद

छिलकों को पानी में भिगोकर कुछ दिन रखें और फिर उस पानी को पौधों में डालें. यह हल्की प्राकृतिक खाद का काम करता है.

Photo: Unsplash

Read Next