गार्डन के लिए बहुत काम का है कोयला, तेज़ होगी पौधों की ग्रोथ

31 Jan 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

आपके गार्डन के लिए कोयला किसी खजाने से कम नहीं. ये पौधों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

Photo: Pixabay

मिट्टी सुधारता है

चारकोल के छोटे‑छोटे छिद्र मिट्टी की बनावट बेहतर बनाते हैं, जिससे हवा और पानी जड़ तक आसानी से पहुंचते हैं.

Photo: Pixabay

पानी-पोषक तत्व रोकता है

यह खुद में नमी और नाइट्रोजन, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पकड़कर पौधों को लंबे समय तक उपलब्ध कराता है.

Photo: Pixabay

मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है

चारकोल अच्छे सूक्ष्मजीवों के लिए एक अच्छा घर होता है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं.

Photo: Pixabay

मल्च की तरह काम

जमीन की सतह पर फैलाने पर यह नमी को रोकता है और खरपतवार को कम करता है.

Photo: Pixabay

BBQ वाला कोयला/ब्रीकेट (जो रसायन जोड़कर बनता है) उसे बगीचे में न डालें. सादा लकड़ी का चारकोल ही सेफ़ और उपयोगी है.

Photo: Pixabay

Read Next