09 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गुलाब घर के गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने वाला सबसे पसंदीदा पौधा है, लेकिन कई बार कीड़े, बीमारी, पोषण की कमी या गलत देखभाल के कारण यह कमजोर पड़ने लगता है. अगर आपके गार्डन का गुलाब भी मुरझा रहा है तो कुछ आसान उपाय अपनाकर उसे दोबारा स्वस्थ बनाया जा सकता है.
Credit: Credit Name
गुलाब के पौधे की सूखी, कमजोर या खराब टहनियों को काट दें. इससे पौधे की ऊर्जा नई और स्वस्थ शाखाओं को बढ़ाने में लगती है. नियमित छंटाई से पौधे में हवा का संचार भी बेहतर होता है और नई ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है.
Photo: Unsplash
गुलाब को न तो ज्यादा पानी चाहिए और न ही कम. अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं या फूल मुरझाए हुए दिख रहे हैं तो पानी की कमी हो सकती है. वहीं जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ों के सड़ने का खतरा रहता है. गर्म मौसम में मिट्टी की नमी जांचकर पानी दें. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो.
Photo: Unsplash
कमजोर गुलाब के पौधे को सही पोषण की जरूरत होती है. अच्छी गुणवत्ता वाली संतुलित खाद देने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और नई पत्तियां व फूल आने में मदद मिलती है.
Photo: Unsplash
गुलाब में एफिड्स, स्पाइडर माइट्स और फंगल रोग जैसी समस्याएं आम हैं. पत्तियों और तनों को नियमित जांचते रहें. जरूरत पड़ने पर नीम ऑयल या जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Unsplash
अगर गुलाब की कोई टहनी सूखी दिख रही है तो उसे थोड़ा काटकर देखें. अंदर का हिस्सा हरा है तो पौधा अभी जिंदा है और सही देखभाल से वापस बढ़ सकता है.
Photo: Unsplash