सर्दियों में डेड हो गई तुलसी, इन 6 टिप्स से करें फिर हरा-भरा

12 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

ठंड के मौसम में तुलसी का पौधा अक्सर सूखने लगता है. पत्तियां झड़ जाती हैं और टहनियां डेड नजर आने लगती हैं लेकिन सही देखभाल से तुलसी को दोबारा हरा-भरा किया जा सकता है.

Photo: Pixabay

जो टहनियां पूरी तरह सूख चुकी हैं, उन्हें कैंची या ब्लेड से काट दें. इससे पौधे की ताकत बेकार हिस्सों में नहीं जाती और नई ग्रोथ शुरू होती है.

Photo: Pixabay

गमले की मिट्टी को हल्का-सा खोदें ताकि हवा अंदर जा सके. इससे जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है और पौधा जल्दी रिकवर करता है.

Photo: Pixabay

गुड़ाई के बाद मिट्टी में थोड़ी-सी हल्दी या लकड़ी की राख डालें. इससे फंगस और कीड़े-मकोड़े नहीं लगते और मिट्टी साफ रहती है.

Photo: Pixabay

अब मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं. यह तुलसी के लिए सबसे बेहतर प्राकृतिक खाद मानी जाती है.

Photo: Pixabay

अगर मिट्टी पहले से गीली है तो पानी बिल्कुल न डालें. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा मर भी सकता है.

Photo: Pixabay

गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज 3–4 दिन तक अच्छी धूप मिले. धूप से तुलसी की ग्रोथ दोबारा शुरू होती है.

Credit: Credit Name

Read Next