फिर से घना बनेगा करी पत्ता, जानें सही समय और प्रूनिंग का तरीका
03 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपका करी पत्ता का पौधा लंबा तो हो रहा है लेकिन घना नहीं बन पा रहा, तो उसे सही तरीके से प्रून करना बेहद जरूरी है. साल में एक बार हैवी प्रूनिंग करने से पौधा ज्यादा शाखाएं निकालता है और पत्तियां भी भरपूर आती हैं.
Photo: Pixabay
करी पत्ता (मीठा नीम) का पौधा अगर बिना कटिंग के बढ़ता रहे, तो वह सीधा ऊपर की ओर लंबा हो जाता है. इससे नीचे की तरफ नई टहनियां कम निकलती हैं. प्रूनिंग से पौधा झाड़ीदार बनता है.
Photo: Pixabay
पत्तियों की ग्रोथ तेज होती है और पौधा ज्यादा हेल्दी रहता है. प्रूनिंग के लिए बसंत ऋतु (फरवरी-मार्च) सबसे अच्छा समय है. साल में एक बार गहरी (heavy) प्रूनिंग काफी होती है.
Photo: Pixabay
कैसे करें सही प्रूनिंग?
तेज और साफ कैंची या प्रूनर का इस्तेमाल करें.पौधे की लंबी और पतली टहनियों को ऊपर से 4–6 इंच तक काटें.
Photo: Pixabay
सूखी या कमजोर शाखाओं को पूरी तरह हटा दें. प्रूनिंग के बाद हल्की खाद और नियमित पानी दें.
Photo: Pixabay
कुछ ही हफ्तों में नई कोपलें निकलने लगेंगी और आपका करी पत्ता का पौधा पहले से ज्यादा घना और हरा-भरा दिखेगा.