गर्मी में नहीं मुरझाएगी फसल, जानें सिंचाई का सही तरीका
10 April 2026
गर्मी बढ़ने के साथ खेतों में फसलों के मुरझाने की समस्या भी बढ़ जाती है. कई बार पौधों की पत्तियां सूखने लगती हैं और फसल की ग्रोथ रुक जाती है.
Credit: Pixabay
अगर समय रहते इसका ध्यान न रखा जाए, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Credit: Pexels
ऐसे में कृषि विशेषज्ञों के बताए कुछ उपाय अपनाकर फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है.
Credit: Pexels
विशेषज्ञों की मानें तो गर्मियों में सिंचाई का सही समय और तरीका बेहद जरूरी होता है. दोपहर की तेज धूप में सिंचाई न करें, क्योंकि इससे फसल को नुकसान हो सकता है.
Credit: Pexels
इसके बजाय शाम के समय पानी देना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिससे पौधों को सही तरीके से नमी मिलती है.
Credit: Pixabay
गर्मी के मौसम में तापमान अक्सर 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. ज्यादा तापमान के कारण पौधों में पानी तेजी से उड़ने लगता है.
Credit: Pexels
ऐसे मौसम में किसानों को उन फसलों का चयन करना चाहिए, जो कम पानी में भी अच्छी तरह उग सकें और ज्यादा गर्मी सहन कर सकें.
Credit: Pexels
फसल को गर्मी से बचाने के लिए मल्चिंग एक कारगर तरीका है. पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या प्लास्टिक शीट बिछा दें. इससे मिट्टी की नमी बनी रहे.
Credit: Pexels
खेत में खाद का इस्तेमाल भी समय के अनुसार करना जरूरी है. सही मात्रा और समय पर खाद देने से फसल मजबूत रहती है और गर्मी का असर कम पड़ता है.
Credit: Pexels
उचित समय पर सिंचाई और मल्चिंग जैसे उपाय अपनाकर किसान गर्मी के मौसम में अपनी फसल को खराब होने से बचा सकते हैं और बेहतर उत्पादन पा सकते हैं.