तापमान बढ़ने पर हो जाएं अलर्ट, पशुओं के डाइट में शामिल करें ये चीजें 

06 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

चढ़ता तापमान और तपती गर्मी में पशु भी प्रभावित होते हैं. दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन भी कम हो जाता है.

Credit: Pexels

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर तापमान 25 से 30 डिग्री पार करता है तो गाय-भैंस के डाइट चार्ट में बदलाव करना चाहिए.

Credit: Pexels

गर्मियों में पशुओं को सीधी धूप से बचाना चाहिए. पशुओं का शेड ऐसा हो जहां हवा अच्छी तरह से आती-जाती हो.

Credit: Pixabay

चाहे तो छत पर सफेद पेंट, घास, फूस रखें, इससे गर्मी कम लगती है. साथ ही, पशुओं के लिए पेड़ की छाया बहुत फायदेमंद होती है.

Credit: Pexels

एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को हमेशा साफ और स्वच्छ पानी ही पिलाएं. पानी में ORS का घोल मिलाकर पिलाएं. दिन में टंकी के पानी को बदलते रहें.

Credit: Pexels

पशुओं पर दिन में दो-तीन बार पानी का छिड़काव करें. अगर संभव हो तो भैंसों को तालाब में बैठाएं.

Credit: Freepik

सुबह-शाम के ठंडे वक्त ही पशुओं को खुराक खि‍लाएं. पशुओं की खुराक में हरा चारा ज्यादा शामिल करें. खुराक के साथ मिनरल मिक्चर और नमक जरूर खि‍लाएं.

Credit: Facebook

पशुओं को दोपहर 12 से 4 बजे तक चराने न ले जाएं. सुबह और देर शाम को ही चराने ले जाएं. पशु के हीट स्ट्रोक में आते ही डॉक्टर से संपर्क करें.  

Credit: Pixabay

Read Next