सूखी तुलसी अब फिर होगी हरी-भरी, फॉलो करें ये 3 घरेलू उपाय
04 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
सर्दियों के मौसम में अक्सर तुलसी के पौधे मुरझा जाते हैं, पत्ते झड़ते हैं और पौधा कमजोर दिखने लगता है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. बागवानी विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप सूखी तुलसी को फिर से हरा‑भरा और मजबूत बना सकते हैं.
Photo: Pixabay
चाय की पत्ती
मिट्टी में थोड़ी सूखी चाय की पत्तियां मिलाएं. चाय में मौजूद नाइट्रोजन पौधे को पोषण देता है और मिट्टी को उर्वरक बनाता है. इससे तुलसी के नए पत्ते जल्दी उगने लगते हैं और पौधा स्वस्थ रहता है.
Photo: Pixabay
हल्दी का पानी
हल्दी को पानी में घोलकर तुलसी के पास डालें. हल्दी के एंटी-फंगल गुण जड़ों को फंगस और रोगों से बचाते हैं. इसका असर सीधे जड़ों पर पड़ता है और पौधा फिर से मजबूत और हरा हो जाता है.
Photo: Pixabay
गोबर की खाद या छाछ
मिट्टी में थोड़ी सूखी गोबर की खाद या खट्टी छाछ मिलाएं. यह मिट्टी को पोषण देता है और पौधे की वृद्धि को बढ़ाता है. तुलसी के पत्ते हरे‑भरे और पौधा मजबूत बनता है.
Photo: Pixabay
साथ ही, सर्दियों में तुलसी को हल्की धूप और कम पानी दें. मिट्टी को अधिक गीला न करें और पौधे को दिन में 3‑4 घंटे सीधी धूप मिलती रहे.