अंडे के छिलकों से बनाएं नेचुरल कैल्शियम फर्टिलाइज़र, पौधों की ग्रोथ होगी दोगुनी

05 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप गार्डनिंग करते हैं, तो अंडे के छिलके आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं. अंडे के छिलकों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है.

Photo: AI

नींबू के रस की मदद से इसमें मौजूद कैल्शियम को आसानी से घुलनशील बनाया जा सकता है, जिससे पौधे इसे जल्दी सोख सकें.

Photo: AI

सबसे पहले 5–6 अंडों के छिलकों को अच्छे से धो लें, ताकि बदबू न रहे. इन्हें धूप में सुखाकर हल्का-सा कूट लें या पीस लें.

Photo: AI

अब पिसे हुए छिलकों को कांच के जार में डालें. इसमें 1–2 नींबू का रस डालें, जब तक छिलके अच्छे से भीग न जाएं.

Photo: AI

मिश्रण में हल्का झाग आएगा. यह संकेत है कि कैल्शियम एक्टिव हो रहा है. जार को ढककर 24 घंटे के लिए रख दें. अगले दिन इसमें 1 लीटर पानी मिलाएं और अच्छे से छान लें.

Photo: AI

इस पानी को पौधों की जड़ों में डालें. महीने में 1–2 बार देना काफी है.

Photo: AI

यह आसान और घरेलू तरीका पौधों के टिश्यू को मजबूत करता है, तनाव और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधारता है.

Photo: Pixabay

यह फर्टिलाइज़र खासतौर पर किचन गार्डन, सब्जियों के पौधों और ऑर्गेनिक गार्डनिंग के लिए बेहद फायदेमंद है.

Photo: Pixabay

Read Next