झाड़ी जैसा घना हो जाएगा करी पत्ता, बस फॉलो करें ये 2 आसान तरीके

14 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

करी पत्ता भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है. कई लोग इसे घर में गमले में उगाते हैं, लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि पौधा ऊंचा तो हो जाता है, पर घना नहीं बनता.

Credit: Credit Name

ऐसे में सही देखभाल और कुछ आसान गार्डनिंग तकनीकों की मदद से पौधे में नई शाखाएं निकल सकती हैं और वह झाड़ी की तरह घना हो सकता है. 

Photo: Unsplash

टॉप पिंचिंग करें

जब करी पत्ते का पौधा 8-10 इंच तक बढ़ जाए, तो उसकी सबसे ऊपर की नई कोंपल (टिप) को उंगलियों या साफ कैंची से हल्का-सा काट दें. इसे टॉप पिंचिंग कहा जाता है. इससे पौधे की नई शाखाएं निकलने लगती हैं और पौधा ज्यादा घना बनता है.

Photo: Unsplash

छाछ का इस्तेमाल

करी पत्ते के पौधे के लिए छाछ एक प्राकृतिक खाद की तरह काम कर सकती है. एक भाग छाछ में 8-10 भाग पानी मिलाकर महीने में एक बार पौधे की मिट्टी में डालें. इससे मिट्टी में अच्छे सूक्ष्मजीव बढ़ते हैं और पौधे को पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे उसकी बढ़वार बेहतर हो सकती है.

Photo: Unsplash

इन बातों का भी रखें ध्यान

पौधे को रोज 5-6 घंटे धूप मिले. मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली हो. जरूरत के अनुसार ही पानी दें, मिट्टी में लगातार नमी या जलभराव न होने दें. सूखी और कमजोर टहनियों की समय-समय पर छंटाई करते रहें.

Photo: Unsplash

Read Next